इस क़दर - Is Qadar (Darshan Raval, Tulsi Kumar)

Movie/Album: इस क़दर (2021)
Music By: सचेत-परंपरा
Lyrics By: सईद क़ादरी
Performed By: दर्शन रावल, तुलसी कुमार

इस कदर तुमसे हमें प्यार हो गया
हद से ज़्यादा हद से पार हो गया
दिन तेरी चाहतों में गुज़रने लगे
दिल कहे हर घड़ी तुमसे मिलने चलें

पहलू में हरदम बैठे रहें
डूबे रहें तेरे आँखों में
इस कदर तुमसे हमें प्यार हो गया...

हमें इश्क है तेरी यादों से
हमें इश्क है तेरी बातों से
तेरे नींद में आते ख्वाबों से
तेरे साथ हुई मुलाक़ातों से

मुझे इश्क है तेरे छूने से
मुझे इश्क है तेरे होने से
तेरे हाथ में अपने हाथों से
तेरे साथ कटे दिन रातों से

चेहरे को तेरे देखा करें
चेहरे को तेरे देखा करें
ले के तुझे इन बाँहों में
इस कदर तुमसे हमें प्यार हो गया...

आँखें ये मुझसे कहें
बस तुमको ये तकती रहें
तू ही तू बसा दिल में हरदम बेपनाह
दिल तो चाहे देदे तुझको
फूलों से भरी राहें
तुम्हारी हर अदा, तुम्हारी हर नज़र
पे हम मरने लगे
उन पे हम मरने लगे

इस कदर तुमसे प्यार हो गया
इस कदर दिल निसार हो गया
इस कदर बेकरार हो गया
इस कदर अब खुमार हो गया
इस कदर तुमसे प्यार हो गया...

Comments

Popular posts from this blog

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)