गरज गरज - Garaj Garaj (Pt.Ajoy Chakraborty, Farid, Mohammed, Bandish Bandits)

Movie/Album: बंदिश बैंडिट्स (2020)
Music By: शंकर-एहसान-लॉय
Lyrics By: समीर सामंत
Performed By: पंडित अजय चक्रबर्ती, फरीद हसन, मोहम्मद अमन

गरज गरज आज मेघ
घनन घनन छायो रे
दमक दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री

इस रुत के संग रंगी
हरित रंग में धरा
सब बिहंग आज दंग
देख रंग ये हरा
इस रुत में आज तू भी
अंग अंग रंग ले
तार की झनकार छेड़
संग में मृदंग दे
घुमड़-घुमड़ काली घटा
रौद्र रूप धर-धर के
धरती का रोम-रोम
धड़के धड़के धड़के

गरज गरज आज मेघ
घनन घनन छायो रे
दमक दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री

Comments

Popular posts from this blog

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)