दादी अम्मा मान जाओ - Dadi Amma Maan Jao (Asha Bhosle, Kamal Barot, Gharana)

Movie/Album: घराना (1961)
Music By: रवि
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: आशा भोसले, कमल बारोट

दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ
दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ
छोड़ो जी ये गुस्सा ज़रा हँस के दिखाओ
दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ

छोटी-छोटी बातों पे न बिगड़ा करो
गुस्सा हो तो ठंडा पानी पी लिया करो
खाली-पीली अपना कलेजा न जलाओ
दादी अम्मा दादी अम्मा...

दादी तुम्हें हम तो मना के रहेंगे
खाना अपने हाथों से खिला के रहेंगे
चाहे हमें मारो, चाहे हमें धमकाओ
दादी अम्मा दादी अम्मा...

कहो तो तुम्हारी हम चम्पी कर दें
पियो तो तुम्हारे लिए हुक्का भर दें
हँसी न छुपाओ, ज़रा आँखें तो मिलाओ
दादी अम्मा दादी अम्मा..

हमसे जो भूल हुई माफ़ करो माँ
गले लग जाओ, दिल साफ़ करो माँ
अच्छी-सी कहानी कोई हमको सुनाओ
दादी अम्मा दादी अम्मा...

Comments

Popular posts from this blog

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)