दो दिन का ये मेला - Do Din Ka Ye Mela (Rahul Ram, Tochi Raina, Gulabo Sitabo)

Movie/Album: गुलाबो सिताबो (2020)
Music By: अनुज गर्ग
Lyrics By: दिनेश पंत
Performed By: राहुल राम, तोची रैना

दो दिन का ये मेला है
दो दिन का
दो दिन का ये मेला है
खेला फिर उठ जाना है

अरे दो दिन का ये मेला है
खेला फिर उठ जाना है
आना है, जाना है
जीवन चलते जाना है
हो आना है, जाना है
जीवन चलते जाना है

मिटे ना छप के
शहद सा टपके
मिठे ना छप के
शहद सा टपके
मीठा बोल खज़ाना है
आना है, जाना है
जीवन चलते जाना है
माटी का बर्तन है प्यारे
माटी में मिल जाना है
आना है जाना है...

हवाओं में बहती कहानियाँ हैं
हो, हवाओं में बहती कहानियाँ हैं
भोली मासूम नादानियाँ है
भोर और साँझ के पक्के रंग
पूजा अज़ान दुआओं के संग
घर-घर की छत पे रहता
पंछियों का अब दाना है
आना है जाना है...

Comments

Popular posts from this blog

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)