हीर तू मेरी - Heer Tu Meri (Himesh, Anusha Mani, Happy Hardy and Heer)

Movie/Album: हैप्पी हार्डी एंड हीर (2020)
Music By: हिमेश रेशमिया
Lyrics By: हिमेश रेशमिया
Performed By: हिमेश रेशमिया, अनुषा मानी

ये जो है तेरे मेरे दरमियाँ
इश्क की है ये गहरी सर्दियाँ
दिल मेरा कह सका ना अलविदा
कुछ अलग तेरी-मेरी यारियाँ
मेरी आँखों में तेरा, आईना छुपा सा है
लम्हा ये तेरा मेरा, कुछ रुका-रुका सा है
ओ सोह्नियो
आसमानी ये चेहरा, किस कदर गहरा है
फासलों का समंदर, बाखुदा कह रहा है
ओ सोह्नियो
हीर तू मेरी, राँझणा मैं तेरा
हीर तू मेरी, राँझणा मैं तेरा

आये ज़िन्दगी में हो यूँ
अब ना जाना तुम कभी
कहकशाँ इस मोहब्बत का
तेरा मेरा है यही
है तुम्हारी अदाओं का मारा
करे क्या मेरा दिल मेरे हमनवा
समाँ ये करे बेकरारी सी दिल में
ये दिल तो मेरा तेरे बिन माने ना
हीर तू मेरी...

काफिर नहीं मैं मुझे था यकीं
तुम सा मिलेगा कोई हमनशीं
यादों का काफिला हुआ अजनबी
करे बेखबर अब मुझे हर घड़ी
ये जो है तेरे मेरे दरमियाँ...

Comments

Popular posts from this blog

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)