सपना है सच है - Sapna Hai Sach Hai (Abhay Jodhpurkar, Shreya Ghoshal, Panipat)

Movie/Album: पानीपत (2019)
Music By: अजय-अतुल
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अभय जोधपुरकर, श्रेया घोषाल

सपना है सच है
कि जादू है या जाने क्या है
बहता समय एक पल को
यहीं थम गया है
लगता है था लिखा
तू है मेरे लिए
और मुझे भी तेरा होना ही था

कितने दिन था ये मन तरसा
जीना हर पल था दूभर सा
कल जीवन था सूना-सूना
सुख का बादल अब है बरसा

जैसे पंछी अंबर पाए
जैसे नदियाँ सागर पाए
ऐसे मैंने तुमको पाया
जैसे राधा गिरधर पाए
लगता है था लिखा...

जागी आशा कब की सोई
तुम हो मैं हूँ, और ना कोई
दूर कहीं पर अपना हो घर
सोचूँ मैं ये खोई-खोई

कहने को जो मेरा मन है
अब वो तेरा सिंहासन है
तेरा पहरा इन साँसों पर
तेरी जोगन ये धड़कन है
लगता है था लिखा...

Comments

Popular posts from this blog

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)