फ़ासिला तो है मगर - Faasla To Hai Magar (Chitra Singh, Jagjit Singh, Someone Somewhere)

Movie/Album: समवन समवेयर (1986)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: शमीम करहानी
Performed By: चित्रा सिंह, जगजीत सिंह

फ़ासिला तो है मगर, कोई फ़ासिला नहीं
मुझ से तुम जुदा सही, दिल से तो जुदा नहीं
फ़ासिला तो है मगर...

आसमाँ की फ़िक्र क्या, आसमाँ ख़फ़ा सही
आप ये बताइए, आप तो ख़फ़ा नहीं

कश्तियाँ नहीं तो क्या, हौसले तो पास हैं
कह दो ना ख़ुदाओं से, तुम कोई ख़ुदा नहीं

लीजिए बुला लिया, आपको ख्याल में
अब तो देखिए हमें, कोई देखता नहीं

आइए चराग़-ए-दिल, आज ही जलाएँ हम
कैसी कल हवा चले, कोई जानता नहीं
फ़ासिला तो है मगर...

Comments

Popular posts from this blog

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)