देखा तो मेरा साया भी - Dekha To Mera Saaya Bhi (Jagjit Singh, Someone Somewhere)

Movie/Album: समवन समवेयर (1996)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: अयाज़ झांसवी
Performed By: जगजीत सिंह

देखा तो मेरा साया भी
मुझ से जुदा मिला
सोचा तो हर किसी से
मेरा सिलसिला मिला
देखा तो मेरा साया भी...

शहर-ए-वफ़ा में अब किसे
अहल-ए-वफ़ा कहें
हमसे गले मिला तो
वो ही बेवफ़ा मिला
देखा तो मेरा...

फ़ुर्सत किसे थी
जो मेरे हालात पूछता
हर शख़्स अपने बारे में
कुछ सोचता मिला
देखा तो मेरा...

उसने तो ख़ैर अपनों से
मोड़ा था मुँह 'अयाज़'
मैंने ये क्या किया कि
मैं ग़ैरों से जा मिला
देखा तो मेरा...

Comments

Popular posts from this blog

तुमसे मिलना बातें करना - Tumse Milna Baatein Karna (Alka Yagnik, Udit Narayan, Tere Naam)

इश्क दा बैंड - Ishq Da Band (Mika, Shilpa, Harjot, Jai Mummy Di)

तुम पर हम हैं अटके - Tum Par Hum Hai Atke (Neha Kakkar, Mika Singh, Pagalpanti)